पाकिस्तान की टीम से कट गया बाबर आजम और शाहीन अफरीदी का पत्ता? विश्वस्त सूत्रों से जानकारी आई बाहर

पाकिस्तान की टीम से कट गया बाबर आजम और शाहीन अफरीदी का पत्ता? विश्वस्त सूत्रों से जानकारी आई बाहर
भारत के खिलाफ कोलंबो में नाकाम रहने के बाद बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी की नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से छुट्टी हो सकती है. जिसकी जानकारी पाकिस्तानी टीम प्रबंधन के विश्वस्त सूत्रों से निकलकर सामने आ रही है.
क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. भारत के खिलाफ कोलंबो में नाकाम रहने के बाद बाबर आजम (Babar Azam) और शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) की नामीबिया के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से छुट्टी हो सकती है. जिसकी जानकारी पाकिस्तानी टीम प्रबंधन के विश्वस्त सूत्रों से निकलकर सामने आ रही है. सूत्रों का कहना है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी काफी नाराज हैं. उन्होंने टीम के मैनेजर नावेद अकरम चीमा से भी इस पूरे मसले पर बातचीत की है. सूत्र ने कहा, ‘पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी प्रेमदासा स्टेडियम में मैच खत्म होने से पहले ही उठकर चले गए. क्योंकि तबतक पाकिस्तान की हार तय हो चुकी थी.’
सख्त हुए पीसीबी अध्यक्ष
बताया जा रहा है कि मोहसिन नकवी ने एक वरिष्ठ अधिकारी के जरिए टीममैनेजर को संदेश भिजवाया है. जहां बोला गया है कि खिलाड़ियों की तरफ से इस तरह का प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं है.



