पहले ही ओवर में चलते बने सैम अयूब, शून्य पर आउट होने की लगाई हैट्रिक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने यूएई के खिलाफ एशिया कप 2025 में अपने ग्रुप स्टेज मैच खेलने से इंकार कर दिया था. इसके पीछे मुख्य वजह बताई गई मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की उनकी मांग. पाक टीम का आरोप कि पाइक्रॉफ्ट ने भारत के खिलाफ मुकाबले में पक्षपात किया था, खासकर उस नो-हैंडशेक विवाद में जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाक खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. इस विवाद ने पाकिस्तान बोर्ड और टीम में नाराजगी बढ़ा दी. बोर्ड ने पहले तो अनिवार्य प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द कर दी थी. अब आईसीसी की फटकार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम यूएई के खिलाफ मैच खेलने को राजी हो गई है.
ड्रामे के बाद पाक-यूएई मैच में हुआ टॉस
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच ग्रुप A मुकाबले का टॉस आखिरकार हो गया. पूरे दिन चले ड्रामे और अनिश्चितता के बाद जब टीमें मैदान पर उतरीं तो माहौल रोमांचक हो गया. टॉस में UAE के कप्तान ने सिक्का अपने पक्ष में गिराया और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यह रणनीति पाकिस्तानी बल्लेबाजों को शुरुआती दबाव में डालने की होगी, वहीं पाकिस्तान की नजर मजबूत स्कोर खड़ा करने पर रहेगी. मैच को लेकर पहले ही तमाम विवाद हो चुके हैं.
स्टेडियम पहुंची पाक टीम
आईसीसी की फटकार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम स्टेडियम पहुंच गई है. वो UAE के खिलाफ ग्रुप A मुकाबले को खेलने के लिए तैयार है. टीम के आगमन के साथ ही दिनभर चले ड्रामे का अंत हुआ, जिसमें ICC ने मैच रेफरी Pycroft को हटाने की मांग को खारिज कर दी.
रात 9 बजे से शुरू होगा पाकिस्तान-यूएई मैच
ICC की फटकार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने फैसले पर फिर से विचार किया और टीम स्टेडियम की ओर रवाना हो गई है. ग्रुप स्टेज के इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान और यूएई की भिड़ंत रात 9 बजे IST से शुरू होगी. मैच से पहले टॉस का समय 8:30 बजे IST निर्धारित किया गया है. एशिया कप 2025 के आयोजकों ने यह जानकारी साझा की है. टूर्नामेंट में नियम और समय का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई हैं. प्रशंसकों की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जो सुपर-4 में जगह तय करने में निर्णायक साबित होगा.
सूर्यकुमार यादव पर जुर्माना लगाओ… PCB ने रखी दो डिमांड
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार PCB ने ICC के सामने दो औपचारिक मांगें पेश की हैं. पहली मांग यह है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को उनके कथित पॉलिटिकल स्टेटमेंट के लिए जुर्माना लगाया जाए. दूसरी मांग में PCB ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की अपील की है. PCB का तर्क है कि ये कदम पाकिस्तान टीम के हित में हैं और टूर्नामेंट में “निष्पक्षता” बनाए रखने के लिए जरूरी हैं. हालांकि ICC ने पहले ही पाइक्रॉफ्ट को किसी भी गड़बड़ी से मुक्त कर दिया था और राजनीतिक टिप्पणियों को खेल से अलग रखने की बात कही है.
पाइक्रॉफ्ट ने शर्मिंदगी टालने का प्रयास किया… हैंडशेक विवाद पर ICC का बयान
आईसीसी ने साफ किया है कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने कोई नियम उल्लंघन नहीं किया. वास्तव में उन्होंने दोनों कप्तानों को सूचित किया कि आयोजनकर्ताओं ने टॉस पर हैंडशेक से बचने का निर्णय लिया है जिससे किसी तरह की शर्मिंदगी टली. PCB की शिकायत दर्ज करना उनका अधिकार था लेकिन ICC की जांच पहले ही पूरी हो चुकी थी और इसमें पाइक्रॉफ्ट को किसी भी गलत या अनुचित व्यवहार से मुक्त कर दिया गया. ICC ने यह भी स्पष्ट किया कि मैच अधिकारियों की नियुक्ति पूरी तरह केंद्रीय निर्णय है और इसे किसी भी सदस्य बोर्ड की इच्छानुसार प्रभावित नहीं किया जा सकता.
अगर ऐसा होता तो यह भविष्य में एक खतरनाक मिसप्रिस्डेंट स्थापित कर देता. आईसीसी का रुख यह दिखाता है कि नियम और प्रोटोकॉल का पालन सबसे ऊपर है और राजनीतिक दबाव से इसे नहीं बदला जा सकता.
PCB ने किया एक घंटे देरी से मैच शुरू करने का अनुरोध
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशिया कप आयोजकों से यूएई-पाकिस्तान ग्रुप मैच को एक घंटे के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया है. इसका मकसद यह है कि ICC के साथ चल रही बैकचैनल बातचीत में सकारात्मक नतीजा सामने आए और टीम को मैच खेलने में किसी तरह की दिक्कत न हो. इस बीच,पाकिस्तान की टीम अब होटल से निकलकर स्टेडियम की ओर बढ़ रही है. टूर्नामेंट में समय पर मैच शुरू होना जरूरी है, लेकिन विवाद और रुख के टकराव के चलते सभी की नजरें अब मैदान पर लगी हैं. आगे की घटनाओं और ICC-पीसीबी बातचीत के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है.
पाक टीम मैदान के लिए निकली, बैक-चैनल बातचीत हुई तेज
सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम यूएई के खिलाफ मैच खेलने के लिए दुबई स्टेडियम की ओर बढ़ रही है. इस बीच, ICC और PCB के बीच बैकचैनल बातचीत चल रही है. पाकिस्तान को अगर मैच से बॉयकॉट करना पड़ा तो उन्हें 16 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरना होगा. वहीं, ICC ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को बदलने से साफ इंकार कर दिया है. इस पूरे विवाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम के लिए भारी अपमान और आर्थिक जोखिम खड़ा कर दिया है. टूर्नामेंट में भाग लेने और नियमों के पालन के बीच पाकिस्तान को कठिन फैसलों का सामना करना पड़ रहा है.
इस फैसले के चलते यूएई टीम को सुपर-4 में सीधा क्वालिफाई करने का मौका मिलता नजर आ रहा है जबकि पाकिस्तान का टूर्नामेंट सफर वहीं खत्म हो जाएगा. विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम खेल भावना के खिलाफ है और पाकिस्तान के लिए बड़े नकारात्मक नतीजे लेकर आएगा. इस फैसले से साफ हो गया है कि पाकिस्तान के फैसलों में राजनीति और विवाद का असर खेल से ऊपर हो गया है.



