POLITICSदिल्ली

पहले विजयन अब स्टालिन, अय्यर बढ़ा रहे कांग्रेस की मुश्किलें, खेड़ा के बयान पर कहा- ‘मैं राहुलवादी नहीं’

पहले विजयन अब स्टालिन, अय्यर बढ़ा रहे कांग्रेस की मुश्किलें, खेड़ा के बयान पर कहा- ‘मैं राहुलवादी नहीं’

केरल चुनाव से पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने भरोसा जताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता विजयन राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. उनकी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस से कोई संबंध नहीं रहा है. वह पूरी तरह से अपनी निजी क्षमता से बोलते और लिखते हैं.’’

नई दिल्ली:
कांग्रेस के बुर्जुग नेता मणिशंकर अय्यर अपनी ही पार्टी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. रविवार को केरल CM पिनराई विजयन पर उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिससे पार्टी को खुद से किनारा करना पड़ा. कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को यहां तक सफाई देनी पड़ी कि पिछले कुछ वर्षों से इस अनुभवी नेता का पार्टी से कोई संबंध नहीं है और वह पूरी तरह से अपनी व्यक्तिगत क्षमता में बोलते और लिखते हैं. अब अय्यर ने पवन खेड़ा सहित अन्य नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है. इस प्रतिक्रिया में अय्यर विजयन के बाद अब एमके स्टालिन की तारीफ करते नजर आए.

अय्यर ने कहा था- विजयन बने रहेंगे केरल के सीएम
अय्यर के इन बयानों से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी हैं. BJP ने भी अय्यर के बयान के बहाने कांग्रेस पर हमला बोला है. दरअसल रविवार को मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि पिनराई विजयन केरल के मुख्यमंत्री के रूप में ‘‘बने रहेंगे.” उनके इस बयान पर कांग्रेस ने खुद को अलग करते हुए कहा कि बीते कुछ सालों से अय्यर का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button