पश्चिम बंगाल का सियासी पारा हाई, बीजेपी के दिग्गजों ने कसी कमर, बनाया ‘महाप्लान’

पश्चिम बंगाल का सियासी पारा हाई, बीजेपी के दिग्गजों ने कसी कमर, बनाया ‘महाप्लान’
बीजेपी ने बंगाल चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. पार्टी पूरे राज्य में परिवर्तन यात्राएं निकालेंगी. इनका जिम्मा बीजेपी के दिग्गज नेताओं को दिया गया है.
नई दिल्ली:
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. भारतीय जनता पार्टी ने सूबे की सत्ता परिवर्तन के लिए अपने सबसे भारी-भरकम ‘किलों’ को मैदान में उतार दिया है. बीजेपी ने बंगाल विजय का पूरा प्लान तैयार कर लिया है. पार्टी पूरे राज्य में परिवर्तन यात्राओं के जरिए ताकत झोंकने को तैयार है. इसके लिए बीजेपी ने अपने दिग्गजों को मैदान में उतारेगी. परिवर्तन यात्रा की शुरुआत केंद्रीय रक्षा मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह करेंगे. वो 2 मार्च को हावड़ा के दौरे पर रहेंगे और बीजेपी के मिशन बंगाल को रफ्तार देंगे.
मैदान में उतरेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
मिशन बंगाल को रफ्तार देने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 2 मार्च को हावड़ा के दौरे पर रहेंगे। वे यहां न केवल परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, बल्कि एक विशाल जनसभा को संबोधित कर चुनावी शंखनाद भी करेंगे.



