पटना जंक्शन पर ऑटो पकड़ने के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, सरकार ने कर दी ये खास व्यवस्था…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार में राजधानी के सभी ऑटो स्टैंड को हाइटेक बनाने का काम अब तेजी से किया जा रहा है। जिसमें पटना के लगभग सभी ऑटो स्टैंडों पर रुट बोर्ड, प्रीपेड ऑटो बूथ समेत अन्य कई सुविधा बहाल किया जा रहा है। इसी कड़ी में पटना जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य प्रशासन ने एक और बड़ी सुविधा बहाल कर दी है। जिससे अब स्टेशन पर आये यात्रियों को राजधानी के किसी भी इलाके में जाने के लिए ऑटो चालक या अन्य लोगों से पुछने की जरूरत नहीं होगी। पटना जंक्शन के समीप प्रमुख टाटा पार्क ऑटो स्टैंड पर यात्रियों के जानकारी के लिए रूट निर्धारित बोर्ड लगाया गया है ताकि पैसेंजरों को उचित जगह से ऑटो पकड़ने के लिए कोई समस्या नहीं झेलनी पड़े। साथ ही रुट की अधिक जानकारी के लिए माइकिंग की सुविधा भी बहाल कर दी गयी है। जो टाटा पार्क ऑटो स्टैंड में 24 घंटे किस गेट से किस इलाके के लिए ऑटो चलेगी इसकी सूचना भी यात्रियों तक पहुंचती रहेगी।



