लखनऊ

पंजाब से बिहार जा रही डबल डेकर बस लखनऊ में पलटी, हादसे में 5 लोगों की मौत, 16 घायल

पंजाब से बिहार जा रही डबल डेकर बस लखनऊ में पलटी, हादसे में 5 लोगों की मौत, 16 घायल

 

पंजाब से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस लखनऊ में पूर्वाचल एक्सप्रेस वे पर पलट गई है. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

लखनऊ:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़े बस हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक डबल डेकर बस पलट गई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह बस पंजाब से बिहार जा रही थी. लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ. शुरुआती जानकारी में ड्राइवर को झपकी आना इस हादसे की वजह बताई जा रही है. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और मेडिकल टीम राहत-बचाव कार्य में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button