गोंडा

न्यायिक अधिकारियों ने किया संप्रेक्षण गृह, बालिका गृह व वृद्धाश्रम का निरीक्षण

*गोंडा*

गोंडा में गुरुवार को अपर जिला जज नम्रता अग्रवाल,अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अपेक्षा सिंह ने अयोध्या रोड स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह, पोर्टरगंज स्थित बालिका गृह व पंतनगर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। राजकीय संप्रेक्षण गृह के निरीक्षण के दौरान वहाँ 73 किशोर पाये गये। किशोरों के आवास, भोजन और शिक्षा की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। अधीक्षक संतोष कुमार दूबे को किशोरों की काउंसलिंग और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। बालिका गृह के निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने प्रभारी को बालिकाओं की समुचित देखभाल करने के लिए निर्देश दिए। वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान केयरटेकर विशाल सिंह को बदलते मौसम को देखते हुए बुजुर्गों की सेहत को लेकर सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान सभी जगह पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान राजकीय संप्रेक्षण गृह के प्रभारी संतोष कुमार दूबे, विधिक सेवा प्राधिकरण के डिफेंस काउंसिल बृजलाल तिवारी व वृद्धाश्रम के केयरटेकर विशाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button