
नेपाल के गंडकी प्रांत के मनांग जिले में रविवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
भूकंप विज्ञान विभाग के अनुसार, यह भूकंप अपराह्न 12 बजकर 54 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र मनांग जिले के थोचे क्षेत्र में स्थित था।
इस भूकंप के झटके आसपास के कास्की, लमजुंग और मुस्तांग जिलों में भी महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।



