खेल

कप्तान शुभमन गिल का छलका दर्द… राजकोट वनडे में हार के लिए किसे ठहराया जिम्मेदार?

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए ओडीआई मैच में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद भारत के कप्तान शुभमन गिल ने साफ कहा कि टीम बीच के ओवरों में विकेट लेने में नाकाम रही, जिसकी कीमत हार के रूप में चुकानी पड़ी.

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी. 14 जनवरी (बुधवार) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारत ने सात विकेट पर 284 रनों का स्कोर बनाया. केएल राहुल ने नाबाद 112 रनों की पारी खेली, जो उनके वनडे करियर का आठवां शतक रहा. जवाब में न्यूजीलैंड ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. डेरिल मिचेल ने नाबाद 131 रनों की धमाकेदार पारी खेली और मैच को एकतरफा बना दिया. मिचेल और विल यंग ने तीसरे विकेट के लिए 152 गेंदों पर 162 रनों की मजबूत साझेदारी की. यंग ने भी बेहतरीन 87 रन बनाए.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button