उत्तर प्रदेश
नशीली चाय पिलाकर 7 महीने तक किया दुष्कर्म, 16 साल की किशोरी ने दिया बेटी को जन्म

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में एक 16 साल की किशोरी के साथ सात महीने तक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घर की मालकिन द्वारा नशीली चाय पिलाने के बाद बेटा और उसके दोस्त किशोरी के साथ दुष्कर्म करते रहे।
किशोरी गर्भवती हुई और बच्चे को जन्म देने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता के परिजनों ने एसएसपी विपिन ताडा से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर, बिट्टू और मुकुल जैन के खिलाफ पॉक्सो एवं दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी बिट्टू को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी ने पीड़िता को तत्काल चिकित्सीय सहायता मुहैया कराई और जांच टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी परिवार से धमकियां मिलने के बाद पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। यह मामला बाल सुरक्षा का संवेदनशील मुद्दा बन गया है।



