नवादा: मैरिज हॉल में लगी भीषण आग, 7 वाहन जलकर खाक, 50 लाख की संपत्ति का नुकसान

नवादा के गोनावां गांव स्थित लाल बाबा मैरिज हॉल के गैरेज में देर रात आग लगने का मामला सामने आया है. भीषण आग की चपेट में आए गैरेज में खड़े चार फोर व्हीलर और तीन टू व्हीलर पूरी तरह से जलकर खाक हो गए.
मैरिज हॉल के मालिक ने बताया की रात को करीब 9:30 बजे मैरिज हॉल में ताला लगाकर गए थे. सुबह 4:00 बजे पड़ोसियों ने देखा की मैरिज हॉल से आग की लपटे और धुआं निकल रहा था, और मैरिज हॉल के गेट का ताला टूटा हुआ था. पड़ोसियों ने इसकी जानकारी, मैरिज हॉल के मालिक रविंद्र को दी और अग्निशमन विभाग को भी फोन किया.सूचना मिलते ही अग्निशामक टीम मौके पे पहुंची. बड़ी मशक्कत के बाद अग्निशामक दल के द्वारा आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक गैरेज में खड़े चार फोर व्हीलर और तीन टू व्हीलर जलकर खाक हो चुके थे. इस आगजनी में लगभग 40-50 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है.रविंद्र ने आशंका जताई है कि यह असामाजिक तत्वों का काम हो सकता है. उनका कहना है कि गेट का ताला टूटा हुआ था और यह शॉर्ट सर्किट का भी मामला नहीं हो सकता, क्योंकि आगजनी के बाद भी बिजली सुचारू रूप से चालू थी.



