नवजागरण अभियान के तहत सोशल मीडिया क्रिएटर्स का सम्मान समारोह का आयोजन

*गोंडा*
गोंडा जिले के अंतर्गत धानेपुर क्षेत्र में नवजागरण अभियान के बैनर तले अवधि सोशल मीडिया क्रिएटर के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन नगर पंचायत धानेपुर के ज्ञान मैरिज हॉल में भव्य रूप से किया गया, इस कार्यक्रम का उद्देश्य अवधी भाषा संस्कृति और लोक कला को सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ावा देने वाले क्रिएटर को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी रहे जबकि अभियान संयोजक गणेश नाथ मिश्र ने कार्यक्रम के अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि के आगमन पर आयोजकों द्वारा मां सरस्वती के चित्र द्पर माल्यार्पण कर किया गया तथा मुख्य अतिथि को प्रतीकात्मक रूप से तलवार भेंट कर उनका सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय क्रेटर ,सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान अवधि सोशल मीडिया क्रिएटर ममता संदीपन मिश्रा, राजू सोनी, राम नारायण मिश्रा,विराट गोस्वामी सहित अन्य कलाकारों ने अवधि गीतों की प्रस्तुति थी जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। उसके पश्चात मुख्य अतिथि कुलदीप पति त्रिपाठी ने सभी क्रिएटर को संबोधित करते हुए कहा कि अवधी भाषा और लोक संस्कृति हमारी पहचान है और सोशल मीडिया के माध्यम से इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य सराहनीय है उन्होंने क्रिएटर के योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शामिल क्रिएटर रीना चौहान ने आरोप लगाया कि उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित कर अपमानित किया गया। इस संबंध में जब अभियान संयोजक गणेश नाथ मिश्रा से बातचीत की गई तो उन्होंने सभी आरोपो को निराधार बताया उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी क्रिएटर का सम्मान समान रूप से किया गया और किसी के साथ कोई भेदभाव या अपमान नहीं हुआ। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों और क्रिकेटर्स का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से अवधी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने की बात कही। इस अवसर डा शैलेन्द्र नाथ मिश्रा,पत्रकार हरि नारायण शुक्ला, धर्म प्रकाश शुक्ला, रमेश पांडे, बीएन तिवारी, विष्णु प्रताप मिश्रा उर्फ कल्लू कोबरा, प्रेम नारायण मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, उमापति गुप्ता, सुनील सोनकर के साथ साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



