गोंडा

एसआइआर भरने में माता-पिता का सहयोग करें बच्चें गणेश नाथ

*गोंडा*

गोंडा जिले में सामाजिक ढांचे में जमीं काई को साफ करने के लिए चलाये गये नवजागरण अभियान शनिवार को महर्षि उद्धालक इंटर कालेज तिरेमनोरमा में आयोजित किया गया जहां पर एसआइआर कार्य में छात्रछात्राओं के सहयोग की अपील की गयी। यहां पर मनवर नदी के उदगम व पर्यावरण को लेकर एक पौध लगाने का संकल्प लिया गया। मनवर नदी के किनारे पोधरोपण की कार्ययोजना तैयार की गयी। साथ साइबर अपराध व भारतीय सभ्यता में समय

थान व कालीस्थान की चर्चा की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. शैलेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि महर्षि उद्धालक मुनि के मनवर नदी के उगमस्थल को पुर्नजीवित करने की जरूरत है। नदी के किनारे पौधरोपण की कार्ययोजना बनी है जिसमें जनसहयोग जरूरी है. उन्होंने अवध क्षेत्र के गाव में समय थान, यानी समय व स्थान व काली थान काल व स्थान का जिक हर गांव में है। संविधान ने अधिकार दिया तो नागरिक के कर्तव्य तय किये। पहले राजा व प्रजा थे, 1947 के बाद सभी लोग नागरिक बने, उंच नीच भेदभाव खत्म हुआ। कार्यकम के संयोजक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता गणेश नाथ मिश्र ने कहा कि आजादी के बाद अधिकारों की वकालत हुई अब समय आ गया कि कर्तव्य की बात की जाए। उन्होंने कहा कि आज पदो पर लोग है लेकिन कर्तव्य का पालन ईमानदारी से अधिकारी व कर्मचारी नहीं कर रहे है। इससे हर संस्थान से जनविश्वास कम हो रहा है। रेंजर मो इमरान ने एक पौध लगाने का संकल्प बच्चों को दिलाया। पत्रकार हरि नारायण शुक्ल ने बच्चों का संकल्प दिलाया कि घर जाकर एसआइआर का फार्म भराये, फोटो न हो तो मोबाइल से फोटो बनवा लें। यह कार्य राष्ट्रीय कर्तव्य में शामिल है। प्रबंधक कर्मचद सिह ने आभार जताया। इस मौके पर प्रतिभागी छात्र साक्षी पांडेय, दिव्यांशी मिश्रा, रूबी चौहान, विवेक पांडेय को सम्मानित किया गया। प्राचार्य आशुतोष सिह ने अतिथियों का स्वागत किया।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button