धरना-प्रदर्शन कर रनिंग कर्मचारियों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

*गोंडा*
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर एनई रेलवे मज़दूर यूनियन गोंडा के तत्वाधान में रनिंग कर्मचारियों ने मंगलवार को डीज़ल लॉबी गोंडा पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों का ज्ञापन मुख्य क्रू नियंत्रक के माध्यम से वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता को सौंपा।
धरने का नेतृत्व शाखा मंत्री योगेश शर्मा ने किया। उन्होंने रनिंग कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं—माइलेज दरों में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी, छुट्टी के बाद 00 बजे एराइवल, लगातार चार नाइट ड्यूटी, तथा मुख्यालय से बाहर रनिंग रूम में 24 घंटे से अधिक क्रू को रोके जाने—को प्रमुखता से उठाया।
धरना-प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव,शाखा मंत्री फरहान अहमद,शाखा मंत्री बहराइच सूरज प्रसाद,उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला,कार्यकारी अध्यक्ष सन्नी गौतम,विनोद पाल, अभिषेक खरवार, आबिद अली सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं रनिंग कर्मचारी उपस्थित रहे।



