
देहरादून विक्रम हत्याकांड: जासूसी फिल्मों की तरह लिखी वारदात की पटकथा, अलग-अलग साधनों से उत्तराखंड आए शूटर.
झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा के हत्याकांड की पटकथा जासूसी फिल्मों की कहानी की तरह लिखी गई थी। तीन शूटर अलग-अलग साधनों से हरिद्वार पहुंचे। वहां एक साथ मिले और दून आकर वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल से तो एक साथ भागे इसके बाद हरिद्वार से आगे अलग-अलग साधनों से फरार हो गए।
पुलिस जांच में सामने आया है कि एक आरोपी फ्लाइट से आया था, एक ट्रेन से और एक अन्य वाहन से। ट्रेन से आने वाला आरोपी ट्रेन से ही वापस लौटा। बाकी दो लोग अलग-अलग माध्यमों से फरार हुए। शुरुआती जांच में बेशक तीन शूटर आकाश, आशुतोष और विशाल का नाम सामने आया है लेकिन सूत्रों के अनुसार और भी कई लोग थे जो इनकी मदद कर रहे थे।



