दुबई एयरशो में फाइटर जेट तेजस हुआ क्रैश, सामने आया दिल तोड़ने वाला वीडियो, शहीद हुए पायलट

दुबई में एयरशो के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. एक हाई-स्पीड युद्धाभ्यास के दौरान लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस दुर्घटना का भयावह वीडियो सामने या है. जिसमें विमान तेजी से गिरता हुआ दिख रहा है और इसके बाद मैदान में आग और काला धुआं फैलता नजर आ रहा है. IAF ने दुखद खबर देते हुए हादसे के दौरान पायलट की मौत की पुष्टि की है. अभी इस क्रैश को लेकर पड़ताल चल रही है, जिसमें कारणों का पता लगाया जा रहा है.
IAF ने ट्वीट करके पायलट के शहीद होने की पुष्टि कर दी है. इस ट्वीट में लिखा है कि ‘आज दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान भारतीय वायु सेना (IAF) का एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में पायलट को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई. भारतीय वायु सेना जीवन की इस क्षति पर गहरा दुख व्यक्त करती है और दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ी है’
इस कैश की पुष्टि भारतीय एयरफोर्स की तरफ से भी कर दी गई है. आधिकारिक बयान देते हुए IAF ने बताया है कि अभी आगे की पड़ताल जारी है और जल्द ही अपडेट शेयर किया जाएगा.
न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक HAL तेजस लोकल टाइम के हिसाब से ये क्रैश दोपहर करीब 2:10 बजे हुआ है. जब वहां पर एयरशो के दौरान भीड़ के सामने विमान का डेमोंस्ट्रेशन किया जा रहा था.
भारतीय वायुसेना का अगला कदम लड़ाकू विमान क्रैश होने के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बिठाना होगा, जिसमें इस हादसे से जुड़े हर प्वाइंट की विस्तार से तफ्तीश की जाएगी.
बता दें कि इससे ये दूसरी बार तेजस विमान क्रैश हुआ है. इससे पहले 2024 के दौरान राजस्थान के जैसलमेर में भी इंजन फेल होने की वजह से विमान दुर्घनाग्रस्त हो चुका है.



