अंतरराष्ट्रीय

दुनिया में घट रहा ईसाइयों का अनुपात, मुस्लिम आबादी में वृद्धि जारी

नई दिल्ली, 12 जून 2025 — वैश्विक जनसांख्यिकी आंकड़ों के अनुसार, विश्व में ईसाई आबादी वर्तमान में लगभग 2.3 अरब है, जो पूरी दुनिया की कुल जनसंख्या का 28.8 प्रतिशत हिस्सा बनाती है। हालांकि, यह प्रतिशत पहले की तुलना में थोड़ा कम हुआ है, जिससे संकेत मिलता है कि विश्व में ईसाइयों की जनसंख्या का अनुपात धीरे-धीरे घट रहा है।

दूसरी ओर, मुस्लिम आबादी में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। वर्तमान में दुनिया की मुस्लिम जनसंख्या का प्रतिशत लगभग 24 प्रतिशत है और कुछ रिपोर्टों के अनुसार, यह वृद्धि दर ईसाई आबादी से अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, यदि यह प्रवृत्ति जारी रही, तो आने वाले दशकों में मुस्लिम आबादी विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक जनसंख्या बन सकती है।

गौरतलब है कि बीते वर्षों में ईसाई समुदाय के कुछ क्षेत्रों में जनसंख्या वृद्धि की दर धीमी हुई है, खासकर यूरोप और अमेरिका जैसे विकसित देशों में। इसके विपरीत, अफ्रीका, एशिया और मध्य पूर्व जैसे क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी में तेज़ी से वृद्धि हो रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि धार्मिक जनसंख्या में यह बदलाव शिक्षा, जीवनशैली, स्वास्थ्य सेवाएं और सांस्कृतिक कारकों से जुड़ा हुआ है। आने वाले वर्षों में यह परिवर्तन वैश्विक सामाजिक और राजनीतिक संरचनाओं को भी प्रभावित कर सकता है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button