दिल्ली से मेरठ बुलेट रफ्तार! नमो भारत के उद्घाटन की घड़ी आई, जानें सराय काले खां से मोदीपुरम तक रूट, शेड्यूल।

दिल्ली से मेरठ बुलेट रफ्तार! नमो भारत के उद्घाटन की घड़ी आई, जानें सराय काले खां से मोदीपुरम तक रूट, शेड्यूल।
मेरठ मेट्रो के बीच 13 स्टेशनों पर ठहराव होगा. नमो भारत के इस 82 किलोमीटर लंबे रूट के 23 किमी कॉरिडोर में मेरठ मेट्रो चलेगी. नमो भारत ट्रेन की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।मेरठ मेट्रो की अधिकतम रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। रैपिड रेल परियोजना को दिल्ली एनसीआर में बड़ा वरदान माना जाता रहा है। RRTS रैपिड रेल प्रोजेक्ट की लागत करीब 30 हजार करोड़ रुपये है।पांच साल पहले मार्च 2019 में इसकी शुरुआत हुई थी। हालांकि करीब एक साल की देरी से ये परियोजना पूरी हो रही है। दिल्ली एनसीआर में रैपिड रेल के 4 बड़े कॉरिडोर की तैयारी चल रही है इससे आठ बड़े शहर भी इससे जुड़ेंगे. नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (NCRTC) ने गुरुग्राम के इफ्को चौक से ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर तक रैपिड रेल की तैयारी की है। दिल्ली पानीपत करनाल रैपिड रेल कॉरिडोर और गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट RRTS कॉरिडोर की भी तैयारी चल रही है। मेरठ रोजाना सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. लंबे इंतजार के बाद दिल्ली से मेरठ के लिए नमो भारत।



