POLITICSजानकारीदिल्लीसामयिक हंस

दिल्ली शराब नीति मामले का एक और आरोपी आज आएगा जेल से बाहर

दिल्ली शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राउज ऐवन्यू कोर्ट ने विजय नायर के बेल बांड को स्वीकार कर लिया है। राउज ऐवन्यू कोर्ट ने विनय नायर को तिहाड़ जेल से रिलीज़ करने का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को विजय नायर को दिल्ली शराब नीति मामले में शर्त के साथ जमानत दी थी। विजय नायर आज जेल से बाहर आ सकते हैं।

कौन है विनय नायर?

विनय नायर एक कारोबारी और आम आदमी पार्टी का पूर्व कम्युनिकेशन हेड है। उन्हें लंबे समय तक जेल में रहने और ट्रायल में देरी के कारण राहत दी है। वह लगभग 23 महीने तक जेल में रहे हैं। विनय नायर को शराब घोटाले में सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई के मुताबिक, वह तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का करीबी था।

 

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button