दिल्ली में सुबह 3 बजे से चलेगी मेट्रो… हर 15 मिनट में मिलेगी सुविधा! गणतंत्र दिवस पर Delhi Metro का फैसला।

अगर आप 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस परेड देखने का विचार बना रहे हैं तो बता दें, गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो विशेष सुविधा देने जा रहा है इसकी मदद से आप आसानी से आवाजाही कर सकते हैं और मेट्रो सेवा का लाभ उठा सकते हैं। गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे देशभर में उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाने वाला है. स्कूलों और कॉलेजों से लेकर दफ्तरों तक हर जगह तिरंगे की शान और देशभक्ति के गीतों की गूंज सुनाई देने वाली है इस गौरवपूर्ण अवसर पर राजधानी में भी विशेष तैयारियां की गई हैं इस मौके पर दिल्ली मेट्रो गणतंत्र दिवस समारोह देखने जाने वालों के लिए सुविधा प्रदान करने जा रहा है गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होेने वाले लोगों के लिए अब मेट्रो का सफर आसान होने वाला है 26 जनवरी 2026 को दिल्ली मेट्रो अपनी सभी लाइनों पर सामान्य समय से पहले, सुबह 3:00 बजे से ही सेवाएं शुरू कर देगी यह विशेष व्यवस्था कर्तव्य पथ तक लोगों की बेहतर आवाजाही दने में मदद करेगी।



