गोंडा

बीजेपी कार्यालय पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई

गोंडा
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रवादी, अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता के के श्रीवास्तव ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय राजनीति के अजातशत्रु पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि है। भारत की राजनीति में
ऐसा वैचारिक नेतृत्व नहीं मिला।
तत्कालीन राजनीति के विद्वत जनों द्वारा यह कहा गया कि एक दिन इनका एकात्म मानववाद का दर्शन पूरी दुनिया मे स्वीकार्य होगा।
दीनदयाल के विचार के साथ साथ उनका आचरण भी उतना ही सादगी भरा था।
भाजपा द्वारा आज जनपद के विभिन्न बूथों पर समर्पण दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये गए।
कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, महामंत्री राकेश तिवारी, रत्ना वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सूर्य नारायण तिवारी दीपक गुप्ता विद्या भूषण द्विवेदी, राघवेद्र ओझा, नीरज मौर्य, अविनाश जायसवाल संदीप पाण्डेय उपस्थित रहें।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button