त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मुजेहना की बैठक सपन्न

*भाजपा नही लडायेगी प्रधानी एवं बीडीसी का चुनाव*
*गोंडा*
गोंडा जिले के अंतर्गत विकास खण्ड मुजेहना की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बैठक गोंडा उतरौला मुख्य मार्ग पर इन्दिरा नगर मे स्थिति नगर पंचायत धानेपुर सभागार मे मुख्य अतिथि जिलामहामंत्री आशीष त्रिपाठी एवं अध्यक्षता पूर्व जिलामंत्री चन्द्र प्रकाश शुक्ला की उपस्थिति मे आयोजित की गयी है।बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा इस बार प्रधानी एवं बीडीसी के चुनाव मे भाग नही लेगी।जिला पंचायत सदस्य ,ब्लाक प्रमुख एवं जिलापंचायत अध्यक्ष का चुनाव भाजपा लडेगी। पार्टी आगामी पंचायत चुनाव मे कार्यकर्ताओं को विशेष तरजीह देगी। जिलामहामंत्री ने पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं को बीएल ओ से सम्पर्क कर मतदाता सूची अभियान मे विशेष ध्यान देने को कहा जिससे पात्र लोगों को मतदाता बनाया जा सके एवं अपात्रों को हटाया जा सके।बैठक मे नगर पंचायत प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी,पूर्व जिलामंत्री चन्द्र प्रकाश शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष क्रमशः मुनीन्द्र शर्मा, रमेश सिंह, रविप्रकाश तिवारी, वार्ड संयोजक व्यास नारायण पान्डेय, मिश्रीलाल जायसवाल, भैया राम मिश्रा, प्रमोद पान्डेय, राम जन्म वर्मा, पंकज आजाद, अभय सिंह, गुरुदास शर्मा, राम लाल मोर्या,राघवराम मिश्रा, अवधेश शुक्ला, अजय वर्मा, योगेश सिंह, हरिरहर सिंह आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।



