
दिसंबर 2025 में तेलंगाना सरकार और अमेरिकी कंपनी गूगल LLC ने हैदराबाद के टी-हब (T-Hub) में ‘Google for Startups Hub’ की शुरुआत की। इस हब का उद्घाटन तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और आईटी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर ने किया। इसका उद्देश्य राज्य में स्टार्टअप्स को तकनीकी सहायता, मार्गदर्शन और वैश्विक अवसर उपलब्ध कराना है।



