गोंडा

सीहा गांव पहुंचे औद्योगिक विकास मंत्री पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए जताया शोक संवेदना

*गोण्डा*

गोंडा जिले अंतर्गत थाना मोती गंज क्षेत्र सीहा गांव से पृथ्वी नाथ मंदिर जा रहे 12 श्रद्धालुओं की हृदयविदारक मौत ने जनपद क्या पूरे प्रदेश की हिला कर रख दिया।

आज मृतक परिवार के घर औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल “नन्दी,,”प्रहलाद गुप्ता के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। सर्वप्रथम मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी उसके बाद मृतकों के परिजनों प्रहलाद गुप्ता से कुशल क्षेम पूछा साथ ही दुर्घटना में सकुशल बची बच्ची पिंकी पुत्री प्रहलाद गुप्ता सत्यम पुत्र प्रहलाद गुप्ता भाई बहन से घटनाक्रम पर पूछा तो दोनों रोते-हुए हृदयविदारक बताते हुए कहा हम लोग सभी हंसीं खुशी से जा रहे थे उत्साह था अब भोलेनाथ का दर्शन जलाभिषेक करेंगे लेकिन जैसे ही घटना स्थल पर गाड़ी पहुची कुछ समझ नहीं पाये तब तक गाड़ी नहर में गिर गई और डूब गयी लेकिन हम दोनों तथा ड्राइवर व राम ललन वर्मा ईश्वर की कृपा से निकल कर बाहर आये और हल्ला गुहार लगाई तब गांव के लोग आये और मददगार बन किसी तरह गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला लेकिन तब तक मेरे ही घर के 9लोग मर चुके थे मेरे चाचा राम करन पुत्र रामदेव सहित उनका पूरा परिवार की मौत हो चुकी थी एक बहन बह गयी उसकी दुसरे दिन लाश मिली कहते कहते जोर जोर से रोने लगी।उसके बाद मंत्री ने प्रहलाद की बृद्ध मां से भेंट की एक एक कर सभी परिवार से मिले उसके बाद परिजनों से कहा घटना दुखद है जो हो चुका लौटाया नहीं जा सकता। लेकिन सरकार हमेशा आपके साथ है और रहेगी अपना फ़ोन नंबर देते हुए कहा जब भी जरूरत पड़े तत्काल फोन करना। बच्चों की पढ़ाई काम धन्धे सहित जो भी होगा मदद होगी। उसके बाद मौजूद राजस्व विभाग अधिकारी से पूछा क्या इनको सहायता राशि मिली साथ ही कहा दो लाख प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री द्वारा जारी राशि मिल गई है एक एक लाख किसान पंजीबद्ध के तहत उपलब्ध कराई जाएगी।।

लगभग 30मिनट तक रहे पीड़ित परिवार के साथ ।

*राम करन गुप्ता का वीरान पड़ा टीन शेड*

राम करन गुप्ता जिनके मात्र। 4ही लोग थे टिकिया मटर बेच कर परिवार चलाते थे घर के नाम पर महज टीन शेड वहीं उस गरीब का रहवास था जहां कभी चहल-पहल रहती थी घटना के दिन से सूना वीरान पड़ा है। कोई चिराग जलानें वाला नहीं ।

वहीं चलते समय मीडिया के सवाल पर कहा मुख्यमंत्री द्वारा 4लाख दिया जा चुका है तथा एक एक लाख प्रति मृतक को खतौनी किसान निधि के तहत दिया जा रहा है।यह राशि मिली इस पर एसडीएम से बात यही की है तथा डीएम से भी बात कर शीध्र उपलब्ध कराएगे घायलों को 50हजार प्रति व्यक्ति दिया गया है।

वहीं मीडिया ने पुनः पूछा क्या पूजा पाल को सपा द्वारा निकाले जाने के पूछने पर उन्होंने कहा यहां यह इस का जबाब देना उचित नहीं शोक-संवेदना में आये है बहरहाल पूजा पाल ने कोई ग़लत नहीं कहा माननीय मुख्यमंत्री जी की जो सच है तारीफ की बच बोल दिया सदन में अब सपा वालों को अखर गया अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाल दिया।भाई यह गुड्डों की पार्टी है गुंडे माफियाओं का तारीफ करती तब वाह वाही होती ।सपा सनातन संस्कृति की एक दम विरोधी रही है उनके पिता ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई कितनी जानें गयी पता ही होगा। अखिलेश यादव उनकी पत्नी एक मस्जिद में मिटिग की वहां एक मौलाना ने उनकी पत्नी के कपड़ों पर टिप्पणी की उसे भी देखा गया बिना नाम लिए आगे कहा बिनाशकाले विपरीत बुद्धि मैं यही कहुंगा भगवान उन्हें सद्ध बुद्धि दे ।वैसा सपा अपनै कर्म से ही मिट रही है और मिटकर ही रहेगी।।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button