बिहार

तेज प्रताप को हलके में लेते हैं मुंहबोले मामा सुनील सिंह, CM नीतीश को लेकर भी कही बड़ी बात…

सोमवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन माहौल काफी गर्म रहा। इस दौरान बिहार में लॉ एंड ऑर्डर के सवाल पर विपक्ष ने जम कर हंगामा किया और सदन का बायकॉट भी किया। सदन में विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। इसके बाद राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई एवं राजद MLC सुनील सिंह ने मीडिया से बात की और उन्होंने तेज प्रताप प्रकरण समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सदन में भाषण को लेकर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि सीएम नीतीश ने सदन में ऐसी ऐसी बातें बोली है जो अगर मैं दोहरा दें तो समाज शर्मसार हो जायेगा।

MLC सुनील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी उम्र के जिस पड़ाव पर पहुंच चुके हैं और उनकी जो स्थिति है उसके हिसाब से वे कब क्या बोल देंगे यह कहना मुश्किल है। मुख्यमंत्री के आसपास जो लोग रहते हैं वह जान बुझ कर उनका उपयोग कर रहे हैं। सदन में वे इतनी बुजुर्ग महिला को लड़की कह संबोधित कर रहे हैं तो उन्हें खुद ही समझना चाहिए कि उन्होंने क्या बोला है। नीतीश कुमार कब क्या बोल देंगे इसका कोई ठीक नहीं है।

इस दौरान MLC सुनील सिंह ने तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के मामले में कहा कि ये क्या मामला है इस पर हमलोग कुछ नहीं कह सकते हैं। हम राजद और लालू परिवार के साथ पिछले 30 वर्षों से चट्टान की तरह खड़ा हैं। हम हर स्थिति परिस्थिति में साथ रहे कभी विचलित नहीं हुए। आज तेजस्वी यादव राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं, हम भी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद रह कर संगठन की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं। पार्टी किसी भी अवस्था में हो, हमलोग किसी भी परिस्थति में राजद और परिवार के साथ हैं। कोई भी व्यक्ति अगर राजद के विरुद्ध बोलेगा या कुछ काम करेगा तो किसी भी तरह से हमलोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने तेज प्रताप के द्वारा नाम लेकर आरोप लगाये जाने को लेकर कहा कि आपलोग जो चटकारा लेकर खबर खोज रहे हैं उसमें हम बता दें कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। मामला क्या है, है भी या नहीं है, वह क़ानूनी रूप से ही तय होगा न और यह विशुद्ध रूप से व्यक्तिगत मामला है इसलिए मीडिया वाले को इस मामले को बेचने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button