POLITICSबिहार

तेजस्वी यादव ने सरकार पर उठाये सवाल तो डिप्टी सीएम ने पूछ लिया ‘अब तक आपने…’

तेजस्वी यादव ने सरकार पर उठाये सवाल तो डिप्टी सीएम ने पूछ लिया ‘अब तक आपने…’

बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और इस दौरान प्रतिदिन विपक्ष लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करता दिखता है। विपक्ष इन मुद्दों को लेकर सदन में हंगामा भी करता है और सदन के बाहर भी सरकार को विफल बता रहा है। सदन के दौरान एक लंबे समय बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सोमवार को विधानसभा पहुंचे थे। सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा। हालांकि तेजस्वी के बाद मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार अपना काम सही तरीके से कर रही है। अगर विपक्ष आरोप लगा रहा है तो उनसे पूछिए कि अब तक उन्होंने अपनी तरफ से सरकार को किन किन मुद्दों पर सलाह दी है। सिर्फ मीडिया में बोलने और सदन की कार्यवाही बाधित करना उनकी जिम्मेदारी नहीं है।

मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार देश भर में सबसे फिसड्डी राज्य है। यहां के लोगों की आय सबसे कम है, बिहार में सबसे अधिक बरोजगारी है, न निवेश है न शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था, और न ही कोई इन्वेस्टमेंट हैं। पिछले 20-21 वर्षों से बिहार में NDA की सरकार है और इन वर्षों में बिहार और भी पीछे गया है। कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि लोग अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button