उत्‍तर प्रदेश

Meerut: मेरठ मे कस्तूरबा गांधी विद्यालय से 3 छात्राएं लापता

मेरठ के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं है।विद्यालय प्रशासन ने सूचना देर से दी।

जिससे हड़कंप मच गया। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे और दीवार टूटी हुई मिली हैं।

मेरठ की दो और सरधना क्षेत्र की एक छात्रा लापता है। इसकी जानकारी होते ही विद्यालय प्रशासन दिन भर उनकी तलाश करता रहा।

जब कोई सुराग नहीं मिला तो विद्यालय की तरफ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी गई। बी एस ए की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई।

जिसके बाद हड़कंप मच गया। देर रात तक डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने लापता छात्रों के परिजनों को भी इसकी सूचना दी और वे भी आ गए।

जांच शुरू की तो पता चला कि विद्यालय में लगे सीसीटीवी कमरे काम ही नहीं कर रहे थे। देर रात बीसीए ने सीसीटीवी कैमरे को चालू करवाया।

दूसरी तरफ परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि बेटियां अक्सर कहती थीं कि विद्यालय परिसर में बाहरी लोगों का आना जाना रहता है।

उधर देर रात तक अधिकारी मौके पर ही डटे रहे।जांच में पता चला कि विद्यालय परिसर में पीछे की दीवार टूटी हुई है शायद यहीं से छात्राएं गई हों।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button