गोंडा
डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से मंडल कारागार का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

*गोंडा*
गोंडा जिले में आज 21 नवम्बर को जिलाधिकारी गोण्डा प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा मण्डल कारागार गोण्डा का संयुक्त निरीक्षण किया गया व कैदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।



