अन्यजानकारी

टिहरी: सुबह जंगल से लौटते समय एक युवक पर अचानक दो भालुओं ने हमला कर दिया।

टिहरी: सुबह जंगल से लौटते समय एक युवक पर अचानक दो भालुओं ने हमला कर दिया। भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया…जिसे स्थानीय लोगों की मदद से श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय नरेंद्र नगर में भर्ती कराया गया।

घटना सुबह करीब 9:30 बजे नरेंद्र नगर थाना क्षेत्र की आगरा खाल चौकी अंतर्गत चलड गांव की है। कद्दू खाल निवासी 25 वर्षीय विजेंद्र पुत्र प्रेम सिंह बकरियों को लेकर आगरा खाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उस पर दो भालुओं ने हमला कर दिया।युवक ने हिम्मत दिखाते हुए एक भालू की गर्दन पकड़कर उसे दूर फेंक दिया, लेकिन तभी दूसरे भालू ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में विजेंद्र के गले, कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार नरेंद्र नगर अयोध्या प्रसाद उनियाल, वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी और प्रभागीय वन अधिकारी नरेंद्र नगर दिगांथ नायक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बरतने की अपील की है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button