गोंडा

झाड़ियों में युवक का मिला अधजला शव, मचा हड़कंप

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, शव को भेजा पोस्टमार्टम

गोण्डा

जिले के कौड़िया थाना अन्तर्गत आर्यनगर चौकी क्षेत्र के एक गांव के पास स्थित सरयू नहर के किनारे पच्चीस वर्षीय युवक का अधजला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कौडिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत आर्यनगर चौकी क्षेत्र के छितौनी गांव के पास स्थित सरयू नहर के किनारे अर्ध जले हुए युवक का शव बरामद हुआ। शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को लाकर नहर के किनारे झाड़ियां में फेंककर आग लगा दी गई है। लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर झाड़ियां भी जली हुई है। जिससे ऐसा लग रहा है कि युवक के शव को फेंकने के बाद आग लगाकर युवक का पहचान मिटाने का प्रयास किया गया है। बताया जाता है कि राहगीर नहर के सड़क से गुजर रहे थे इसी दौरान उन्हें नहर के किनारे लगी झाड़ी में शव पड़ा हुआ दिखाई पड़ा, दरअसल झाड़ियां बड़ी थी। लेकिन आग लगने के कारण से जलकर साफ हो गई थी। जिससे मृतक का शव नहर के सड़क से साफ दिखाई पड़ रहा था। नहर के किनारे अधजला हुआ शव पड़ा होने की जानकारी गांव वालों को पता चली तो भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के पश्चात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव के झुलस जाने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है, हालांकि पुलिस अपने स्तर से मृतक की शिनाख्त करवाने में जुटी हुई है। इस संबंध में कौड़िया थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है,मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button