POLITICSराष्ट्रीय

आयरन डोम, हाईटेक हथियार… इजरायल से कौन-कौन सी डील पक्की? मोदी-नेतन्याहू मुलाकात पर दुनिया की नजर!

आयरन डोम, हाईटेक हथियार… इजरायल से कौन-कौन सी डील पक्की? मोदी-नेतन्याहू मुलाकात पर दुनिया की नजर

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (25 फरवरी) को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर इजरायल जाएंगे. इस दौरान दोनों देश डिफेंस, आर्थिक साझेदारी से लेकर अहम मुद्दों पर वार्ता करेंगे. इस दौरे के दौरान इजरायल की मिसाइल रक्षा प्रणाली आयरन डोम की तकनीक को लेकर भी चर्चा हो सकती है.

मुंबई:
दुश्मन देशों के मिसाइल और रॉकेट को सबसे सटीकता के साथ हवा में मार गिराने वाली इजरायल की मिसाइल रक्षा प्रणाली ‘आयरन डोम’ भारत को मिल सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी इजरायल दौरे में आयरन डोम को लेकर करार हो सकता है. इस बात की जानकारी इजरायल के मुंबई स्थित महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने दी है . दरअसल यानिव रेवाच ने संकेत दिए कि पीएम मोदी की इजरायल दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा समझौते का विस्तार होगा. इजरायली अधिकारी ने बताया आयरन डोम की तकनीक मेक इन इंडिया के तहत भारत में आएगा. 25 फरवरी से शुरू हो रहे पीएम मोदी के इजरायल दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते होने की उम्मीद है. पीएम मोदी के इस दौरे पर पूरी दुनिया नजरें टिकी है.

इजरायल के महावाणिज्यदूत ने दिए संकेत

भारत-इजरायल रक्षा सहयोग पर इजरायल के महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने कहा, ” दोनों देशों के बीच एक बेहद अनूठा और मजबूत रक्षा सहयोग है. जैसा कि मैंने पहले कहा, यह हमारे सामने मौजूद साझा चुनौतियों के कारण है. अब, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस विशेष यात्रा के दौरान, हम इस समझौते का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं ताकि विशिष्ट विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जा सके.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button