जानकारी
जुबिन गर्ग की अंतिम फिल्म ‘रॉय रॉय बिनाले’ रिलीज

असम के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता जुबिन गर्ग की अंतिम फिल्म ‘रॉय रॉय बिनाले’ 31 अक्टूबर 2025 को देशभर में रिलीज़ हुई। यह फिल्म उनकी मृत्यु के कुछ सप्ताह बाद रिलीज की गई, जिसे देखने के लिए असम और पूर्वोत्तर भारत के सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ी।
बारिश के बावजूद प्रशंसक सुबह से ही थिएटरों के बाहर कतारों में खड़े नज़र आए। फिल्म का संगीत और कहानी जुबिन के जीवन से गहराई से जुड़ी बताई जा रही है।
असम सरकार ने घोषणा की है कि इस फिल्म से होने वाली कर आय का एक हिस्सा जुबिन गर्ग मेमोरियल फाउंडेशन को दिया जाएगा, जो युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करेगा। यह फिल्म उनके 19 साल पुराने सपने को पूरा करने वाली साबित हुई है। जुबिन के प्रशंसकों ने इसे एक भावनात्मक श्रद्धांजलि के रूप में स्वीकार किया।



