POLITICSजानकारीबिहारसामयिक हंस
“जिस बच्चे के मां-बाप CM रहे, उसने 10वीं पास नहीं किया”

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर सोमवार को एकदिवसीय दौरे पर भोजपुर पहुंचे। यहां उन्होंने राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि 9वीं फेल बिहार के विकास का रास्ता बता रहे हैं। प्रशांत किशोर ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि जिस बच्चे के मां-बाप मुख्यमंत्री रहे, उसने 10वीं पास नहीं किया। यह दिखाता है कि शिक्षा के प्रति उनकी सोच क्या है? जो व्यक्ति 9वीं फेल है, वो बिहार के विकास का रास्ता बताने का दावा कर रहा है, जिसको यह नहीं मालूम है कि जीडीपी और जीडीपी ग्रोथ क्या है? वो आदमी बता रहा है कि बिहार का विकास कैसे होगा?