उत्तराखंड
Chamoli: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलेंगे, पंचांग पूजा और गणना के बाद आज तिथि घोषित.

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। शुक्रवार सुबह नौ बजे गोपीनाथ मंदिर परिसर में पपड़ियाणा गांव के पंडित दिनेश चंद्र थपलियाल ने पंचांग पूजा और गणना के बाद रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई।
रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट ने बताया कि ज्येष्ठ संक्रांति 15 मई को रुद्रनाथ की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से गर्भगृह से बाहर लाई जाएगी। डोली को दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। 16 को भी डोली गोपीनाथ मंदिर परिसर में रहेगी।



