जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय विशंभरपुर का निरीक्षक किया

*गोंडा*
गोंडा जिले अंतर्गत मुजेहना विकास खंड अंतर्गत गोंडा उतरौला मुख्य मार्ग पर स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय विशंभरपुर में आज गुरुवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह के द्वारा दोपहर में लगभग 1:30 पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आज से विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षाएं संचालित हैं। निरीक्षण के दौरान छात्राएं अपनी परीक्षा देकर मेस में भोजन करने के लिए गई हुई थी। श्री सिंह द्वारा छात्रावास में चल रहे मरम्मत कार्य का भी निरीक्षण किया गया। शिक्षकों के लिए बन रहे ट्रांजिट हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। मेस में बने भोजन और भोजन बनाने की सामग्रियों की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष कुमार पांडे, साकेत नाथ पांडे, संजीव कुमार, श्री प्रकाश यादव, प्राची मिश्रा सहित समस्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।



