गोंडा

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में संयुक्त बार एसोसिएशन ने शोक सभा का आयोजन कर उक्त कृत्य को निंदनीय बताया

*गोण्डा*

जम्मू काश्मीर के पहलगाम में सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने धर्म पूँछ कर कि हिन्दू हो पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियाँ बरसाकर 26 लोगों की हत्या और सैकड़ों लोगों को घायल करने की घटना को संयुक्त बार एसोसिएशन ने कायराना हरकत बताते हुए उक्त घटना को अत्यंत दुखद एवं निन्दनीय बताया।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्र ने संयुक्त सभा की बैठक कर शोक सभा आहूत किया उपस्थित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने आतंकी हमले में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया। बार एसोसिएशन महामंत्री संजय कुमार सिंह, सिविल बार एसोसिएशन महामंत्री मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि घटित घटना के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए महामहिम राष्ट्रपति से मांग किया गया है कि घायल पर्यटकों को उचित चिकित्सकीय व्यवस्था और दिवंगत के आश्रितों को पचास पचास लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान किया जाये शोकसभा में संतोषीलाल तिवारी,रामू प्रसाद, कौशल किशोर पाण्डेय, जगन्नाथ प्रसाद शुक्ल दीनानाथ उपाध्याय, अजीत श्रीवास्तव, अवधेश शुक्ल भगौती प्रसाद पाण्डेय, चित्र गुप्त सहाय,भगवान पाण्डेय,राजेश ओझा, महेश तिवारी,डी पी ओझा, सुनील पाण्डेय,सुशील मिश्र,अवध किशोर पाण्डेय, रमेश चौबे,आशीष श्रीवास्तव, विमल कुमार मिश्र,सुनीत कुँवर,यशी द्विवेदी,संगम लाल सिंह, संगम लाल द्विवेदी,अनिल कुमार सिंह, अजय शंकर श्रीवास्तव बंटी,सुरेश प्रसाद पाठक,सुरेश चंद्र तिवारी,पंडित राकेश कुमार शर्मा, उपेन्द्र कुमार मिश्र,अरविन्द सिंह, अमित गर्ग,शिवकुमार, इजहार अहमद,शैलेन्द्र कुमार सिंह अतुल,राजन कुमार श्रीवास्तव, अजेय विक्रम सिंह, विनय शुक्ल अक्षत, हिमांशु ओझा आदि सैकड़ों अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए घटना पर शोक व्यक्त किया। अधिवक्ता सम्पूर्ण दिवस न्यायिक कार्य से विरत रहे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button