दिल्ली।

दिल्ली पुलिस ने दिया दिल्लीवासियों को नए साल पर तोहफा जिसमें की “ऑप्रेशन आघात 3.0” की शुरुआत 

दिल्ली पुलिस ने “ऑपरेशन आघात 3.0” शुरू किया है, जो 2026 नए साल से ठीक पहले राजधानी में अपराध पर बड़ा प्रहार करने वाला सुरक्षा अभियान है। इसका मकसद नियम-कानून को मजबूत करना, अपराधियों को नियंत्रित करना और जनता के लिए सुरक्षित माहौल बनाना है।

इस अभियान के चलते लगभग 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया (आबकारी, नशा, जुआ आदि मामलों में).

• 504 लोगों को निवारक हिरासत में लिया गया.

• 116 “बद चरित्र” को पकड़ा गया.

• कुछ रिपोर्टों में कुल 1,306 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई देखी गई है।

दिल्ली जैसे बड़े शहर में जब नए साल, त्योहार या भीड़-भाड़ वाले मौके आते हैं, तब अपराधी यही सोचते हैं कि पुलिस व्यस्त रहेगी और उन्हें मौका मिल जाएगा। आघात 3.0 उसी सोच पर सीधा वार है। यह ऑपरेशन बताता है कि कानून सोता नहीं है।“दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ सिर्फ़ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि अपराधियों के लिए खुली चेतावनी है।

नए साल से पहले जिस तरह से अवैध हथियार, नशा और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है, वो बताता है कि पुलिस अब इंतज़ार नहीं कर रही ।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button