छठ महापर्व की तैयारियाँ जोरों पर, श्रद्धालुओं ने पिंडी बनाकर नाम लिखे

*गोण्डा*
गोंडा जिले में छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। गोंडा के खैराभवानी स्थित पवित्र सरोवर सहित जिले के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु सुबह से ही पूजन की तैयारी में जुटे हैं। ब्रतधारिणी महिलाओं के परिजन मिट्टी की पिंडियाँ बनाकर उन पर अपने नाम अंकित कर रहे हैं, ताकि पूजन स्थल पर कोई दूसरा कब्जा न कर सके।
सरोवर क्षेत्र में चारों ओर भक्ति और उल्लास का वातावरण व्याप्त है। महिलाएँ छठ मइया के गीत गाते हुए पूजा सामग्री सजाने में लगी हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ ही पूरे क्षेत्र में रौनक बढ़ गई है।
खैरा भवानी मंदिर के महंत कैलाश गिरी ने बताया कि “छठ महापर्व यहाँ बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल दूर-दराज़ क्षेत्रों से लोग यहाँ छठ पूजन करने आते हैं। छठ पूजन को देखते हुए मंदिर परिसर और सरोवर के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।”



