गौहर खान के ससुर इस्माइल दरबार ने कहा- “गौहर के काम करने से मुझे परेशानी होती है, सेंशुअस सीन बर्दाश्त नहीं कर पाता”

म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार ने अपनी बहू और अभिनेत्री गौहर खान के काम करने पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि वे एक पारंपरिक और बैकवर्ड परिवार से हैं, इसलिए फिल्मों या वेब शोज में सेंशुअस सीन देखना उन्हें पसंद नहीं आता।
इस्माइल दरबार ने कहा कि गौहर अब परिवार का हिस्सा हैं और उनकी इज्जत की जिम्मेदारी उनकी भी है, लेकिन वे उन्हें काम न करने के लिए सीधे नहीं कह सकते, यह फैसला उनके पति जैद दरबार का अधिकार है।
इस्माइल ने बताया, “फिल्मों में जब भी सेंशुअस सीन आता था तो हम उठकर चले जाते थे। आज भी ऐसा होता है और मैं उसे बर्दाश्त नहीं कर पाता। अगर कुछ ऐसा है जिसे मैं सहन नहीं कर सकता, तो मैं उसे कहूंगा।
” उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी आएशा के बारे में भी बताया कि शादी के बाद उन्होंने काम छोड़ दिया और घर संभालने लगीं।गौहर खान ने हाल ही में दूसरी बार मां बनने की खुशी फैन्स के साथ साझा की है, और उनके परिवार में खुशियों का माहौल है।



