गोण्डा :समाजवादी पार्टी के पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन!

*समाजवादी पार्टी के पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
*गोंडा*
गोंडा समाजवादी पार्टी के सपा नेता हफीज मलिक के नेतृत्व मे गौरा चौकी बाजार स्थित पीडीए जनसंपर्क कार्यालय पर पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर सपा के नीतियों एवं निर्देशों सहित अन्य जानकारी को प्राप्त किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा नेता हफीज मालिक ने कहा कि आज भाजपा के सरकार ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न और उनके अधिकारों का हनन कर रही है। नौजवान बेरोजगार है और जनता परेशान है लेकिन सरकार अपने गुणगान करने मे व्यस्त है। समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो हर जगह विकास हुआ। हमारी सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश मे डायल 100, 108,एम्बुलेंस सेवा सहित इंटर मीडियट परीक्षा उत्तीर्ण स्कूली बच्चों को लैपटॉप वितरण सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किया गया है। किसानों के हितो के लिए कई लोक कल्याण कारी योजनाएँ संचालित कर किसानों को खुशहाल करने का काम किया गया था। हमारे सपा शासन काल मे धर्म जाति से ऊपर उठकर प्रदेश के सभी महिला, पुरुषों को समान रूप से सम्मान देने का काम किया था। आगे उन्होंने कहा कि एस आई आर का काम इस समय चल रहा है ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओ से अपील किया कि आप लोग इस कार्य मे सहयोग करके सभी वर्ग के जनता को मतदाता लिस्ट मे नाम जोड़वाने का काम करें और आगामी विधानसभा चुनाव आ रहा है आप लोग आज से ही अपने अपने बूथ पर मजबूती से जनता के बीच लगकर पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर हमारे अपने नेता अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत बनाकर आने वाले विधानसभा चुनाव मे सपा की सरकार को ज्यादा से ज्यादा मतदान कराकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करें। जब उत्तर प्रदेश मे सपा सरकार बनेगी तभी प्रदेश मे खुशहाली आएगी और बेरोजगारी,सहित अन्य समस्याएं प्रदेश से खत्म होंगी। इस अवसर पर पार्टी के सैकड़ों क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।


