गोंडा उतरौला मार्ग पर सोहिल पुल की रेलिंग टूटी 3 माह से मरम्मत नहीं विभाग बेखबर

*गोंडा*
गोंडा उतरौला मुख्य मार्ग पर स्थित सोहिला पुल की रेलिंग पिछले 3 माह से टूटी हुई है गोंडा जनपद मुख्यालय से 19 किलोमीटर दूर इस व्यस्त मार्ग पर लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी द्वारा अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है यह मुख्य मार्ग अत्यंत व्यस्त रहता है और प्रतिदिन हजारों लोग यहां से गुजरते हैं वर्तमान में ठंड और कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है रेलिंग टूटी होने के कारण राहगीरों के नाले में गिरने की आशंका बनी हुई है पुल के ठीक आगे राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय बालिका विद्यालय विशंभरपुर स्थित है यहां अध्यापकों कर्मचारियों और छात्राओं के अभिभावकों का लगातार आना-जाना लगा रहता है स्थानीय लोगों ने कई बार पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर से इसकी शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है इस संबंध में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग गोंडा के जेई प्रवीण गुप्ता से उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि जल्द ही पुल की रेलिंग की मरम्मत करा दी जाएगी।



