गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड का खुलासा: दो मददगार गिरफ्तार, झारखंड से आए शूटरों ने मारी थी गोली, कई पकड़ से बाहर.

गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड का खुलासा: दो मददगार गिरफ्तार, झारखंड से आए शूटरों ने मारी थी गोली, कई पकड़ से बाहर.
सिल्वर सिटी में गत 13 फरवरी को हुई गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्या में हत्यारों के दो मददगारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें अक्षत ठाकुर उर्फ मोहित नाम के युवक ने नोएडा में हत्यारों को पनाह दी। जबकि, दूसरे आरोपी राजकुमार ने हत्यारों को भागने के लिए वाहन उपलब्ध कराया था।
पुलिस अभी तक शूटरों और सुपारी देने वालों तक नहीं पहुंच पाई है। शुरुआती जांच में विक्रम की हत्या एक गैंगवार में हुई है। अपराध की दुनिया में विक्रम की इन गैंग से कभी न कभी अदावत रही है। हत्याकांड के इस आंशिक खुलासे के लिए एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह और देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने संयुक्त प्रेस वार्ता बुलाई थी। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में आया था कि हत्यारे जिस स्कूटर और बाइक से देहरादून आए थे वे हरिद्वार से रेंट पर ली गई थीं। इन्हीं के माध्यम से वे हरिद्वार पहुंचे और कारोबारी को वापस कर दी। जांच की गई तो पता चला कि इसका भुगतान जिस यूपीआई आईडी से किया गया वह जमशेदपुर निवासी राजकुमार के नाम पर है।



