जानकारी
गुजरात की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल को सूरत पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुजरात की लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल को सूरत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कीर्ति को कथित तौर पर जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
एक बिल्डर की शिकायत के बाद सूरत पुलिस ने एक्शन लिया। इन्फ्लुएंसर पर दो करोड़ रुपये की वसूली का आरोप है।सूरत पुलिस ने एक बिल्डर की शिकायत के बाद जबरन वसूली के आरोप में कीर्ति पटेल को गिरफ्तार किया।
सूरत पुलिस ने उन्हें मंगलवार को अहमदाबाद में गिरफ्तार किया। मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कीर्ति पटेल के खिलाफ एक बिल्डर ने शिकायत कराई। कीर्ति पर शख्स ने उसे फर्जी हनीट्रैप मामले में धमकी देने का आरोप लगाया है।