गाय ‘वोट’ देती है! मनुष्य सामाजिक प्राणी है, गाय राजनीतिक प्राणी कैसे बन गई?

गाय ‘वोट’ देती है! मनुष्य सामाजिक प्राणी है, गाय राजनीतिक प्राणी कैसे बन गई?
भारत में सदियों से गाय का सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व रहा है. 19वीं सदी में गोरक्षा आंदोलनों से लेकर आज गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तक, यह मुद्दा लगातार भारतीय राजनीति और समाज के केंद्र में बना हुआ है.
P
गाय वोट देती है… सुनने में यह बात अजीब लग सकती है. क्योंकि हमने हमेशा यही सुना है कि गाय दूध देती है. फिर वोट देने की बात कहां से आ गई? इसकी वजह है भारतीय राजनीति में गाय की मौजूदगी और उसका प्रभाव.
पिछले कुछ दिनों से कई मुस्लिम नेता और धार्मिक हस्तियां गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग कर रहे हैं. ऐसे नेताओं और संगठनों की संख्या कम नहीं है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मुस्लिम नेतृत्व गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने की मांग क्यों कर रहा है?



