उत्‍तर प्रदेश

गाजीपुर: अमवाघाट पर गंगा स्नान के दौरान हादसा, तीन बच्चियां डूबीं; घाट पर मचा हाहाकार, बचाव कार्य जारी

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह लीलापुर अमवाघाट पर बड़ा हादसा हुआ। गंगा स्नान के दौरान तीन बच्चियां डूब गईं, जिनकी तलाश में गोताखोरों और पुलिस की टीमें जुटी रहीं। बताया गया कि कुल सात बच्चियां गंगा में नहा रही थीं, जिनमें से चार को स्थानीय मल्लाहों ने सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन तीन पानी की गहराई में समा गईं ​।

डूबी बच्चियों की पहचान पूनम यादव (19) पुत्री रामबचन, रोली यादव (16) पुत्री राजदेव, और खुशी यादव (12) पुत्री बबलू यादव के रूप में की गई है। तीनों रामजनपुर गांव की रहने वाली थीं और सुबह पर्व स्नान के लिए गंगा घाट आई थीं। नहाते वक्त वे अचानक गहरे पानी में चली गईं, जिससे हादसा हो गया ​।

घटना के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद मल्लाहों ने जान जोखिम में डालकर बच्चियों को बचाने की पूरी कोशिश की। एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश देर शाम तक जारी रही ​।

तीनों के घरों में दीवाली की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन घाट पर रोते-बिलखते पहुंचे और ग्रामीणों में शोक का माहौल फैल गया।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button