गर्मी में बेहद फायदेमंद होता है कच्चा आम, आपकी फिटनेस को रखेगा बरकार

.गर्मी के मौसम में सबसे जरूरी है अपनी फिटनेस का ख्याल रखना। अपनी फिटनेस को बरकार रखने के लिए आप न जाने कितने जतन करते होंगे। इसके लिए आपनी डाइट को सही तरीके से लेते होंगे, ताकि गर्मियों में भी आप फिट नजर आएं, लेकिन क्या आप जानते है कि फिटनेस के लिए गर्मियों में सबसे बेहतर होता है कच्चा आम। जी हां, हम बात कर रहे आम कि लेकिन पक्का नहीं कच्चा। जिसे अमूमन लोग अमिया भी कहते है।
कच्चा आम तो गर्मियों के मौसम की बहार है। जो मार्केट में आसानी से मिल जाता है। आज हम आपको कच्चे आम के फायदों के बारे में बताएंगे। जो गर्मियों में आपकी फिटनेस को फिट रख सकता है।
कच्चे आम के फायदे से पहले आप ये जान लें कि कैसे कच्चा आम ही आपकी फिटनेस बनाएं रखने में मददगार है। बता दें कि कच्चा आम एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन पाए जाते हैं। इसके अलावा, कच्चे आम में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, जिंक और कॉपर जैसे मिनरल्स भी होते हैं, जो आपके शरीर को गर्मी के मौसम से बचाता है और शरीर को फिट रखता है।
1. इम्यूनिटी बूस्ट है कच्चा आम
कच्चे आम में विटामिन सी होता है, जो एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करके व्हाइट ब्लड सेल्स के बनाने में मदद करता है। यह शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में भी सहायक है इसलिए इसे इम्यून बूस्टर नाम दिया गया है।
2. पाचन तंत्र करता है मजबूत
कच्चे आम में मौजूद एंजाइम्स खाने को पचाने में मदद करते हैं। यदि आप काले नमक के साथ कच्चा आम खाते है, तो पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियों से राहत पा सकते है। पेट की बीमारियां जैसे कि पेट में जलन, कब्ज, गैस और खट्टी डकार को जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है।
3. ब्लड शुगर लेवल करता है कंट्रोल
कई लोगों को शुगर की समस्या होती है और गर्मियों में खान पान से शुगर लेवल डगमगा जाता है। कई बार आपके कंट्रोल से बाहर हो जाता है, तो इसके लिए आप कच्चा खा सकते है। जो शुगर को कंट्रोल रखने में मददगार होता है।
बताते चले कि कच्चा आम अगर आप अपनी फिटनेस में सही तरीके से करते है आप जरूर स्वस्थ रहेंगे। इसके लिए आप दिन में कच्चा आम सिर्फ एक या दो बार खाएं। साथ ही, कच्चे आम को आप उसकी चटनी बनाकर, सलाद या पन्ना की तरह इस्तेमाल कर अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।
Manisha Pal