उत्‍तर प्रदेश

वित्तीय साक्षरता केंद्र अहिरोरी एवं नाबार्ड द्वारा किसानों को सहकारिता योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक

हरदोई

हरदोई, — वित्तीय साक्षरता केंद्र (CFL) अहिरोरी के तत्वावधान में तथा नाबार्ड एवं क्रिसिल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से ब्लॉक टड़ियावां के ग्राम उन्नौती (नारायणपुर ग्रांट) में सहकारिता साक्षरता अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों एवं किसानों को साधन सहकारी समिति की विभिन्न योजनाओं एवं बैंकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम के दौरान सीएफएल अहिरोरी के प्रबंधक अनुपम तिवारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि साधन सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि समिति से जुड़कर किसान सरकारी योजनाओं एवं सहकारी लाभों का अधिकतम फायदा उठा सकते हैं।

उन्होंने आगे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना सहित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही री-केवाईसी, फ्रॉड प्रिवेंशन एवं बैंकिंग लोकपाल की भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड) आयुष शर्मा, जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक अमिताभ शर्मा, फील्ड र्कोर्डिनेटर अमित कुमार व प्रमोद कुमार, सीएफएल माधोगंज टीम, तथा एफएलसी प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार (एलडीएमओ कार्यालय) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने ऐसे जागरूकता अभियानों के लिए आभार व्यक्त किया तथा सहकारिता योजनाओं से जुड़ने का संकल्प लिया।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button