POLITICS

सांसद राघव चड्ढा ने डिलीवरी बॉय को घर बुलाया:साथ में लंच किया, संसद में कहा था- गिग वर्कर जान की बाजी लगा ऑर्डर पहुंचाते हैं

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कॉमर्शियल साइट के डिलीवरी एजेंट को अपने घर लंच पर बुलाया।

दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें डिलीवरी एजेंट ने बताया था कि उसने 15 घंटे में 28 डिलीवरी करने के बाद सिर्फ ₹ 763 कमाए।

राघव ने वीडियो देखा। इसके बाद उनकी टीम ने डिलीवरी एजेंट से संपर्क किया। एजेंट को राघव के दिल्ली वाले घर पर बुलाया। राघव ने एजेंट के साथ अपनी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया।

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राघव चड्ढा ने संसद में गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि इन वर्कर्स की हालत दिहाड़ी मजदूरों से भी बदतर हो गई है। डिलीवरी बॉय, राइडर, ड्राइवर और टेक्नीशियन सम्मान, सुरक्षा और उचित कमाई के हकदार हैं।

राघव चड्डा ने सदन से मांग की थी कि ये 10 मिनट डिलीवरी का कल्चर खत्म होना चाहिए। गिग वर्कर्स को भी बाकी इम्प्लॉइज जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

डिलीवरी एजेंट के साथ लंच के बाद राघव चड्डा ने कहा कि मुझे अच्छा लगा कि आप आए, आपने अपनी समस्याएं बताई। हम मिलकर सभी गिग वर्कर्स की समस्या उठाएंगे। हम पूरी कोशिश करेंगे कि आप सभी को आपके अधिकार मिलें।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button