POLITICS

कौन हैं त‍िरुच‍ि श‍िवा ज‍िन्‍हें इंडिया अलायंस बना सकता है उपराष्‍ट्रपत‍ि कैंड‍िडेट? NDA के CP राधाकृष्णन से होगा मुकाबला

विपक्षी INDIA ब्लॉक तमिलनाडु के राज्‍यसभा सांसद तिरुची शिवा को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना सकता है. सूत्रों के अनुसार, साउथ इंडिया की सियासत को देखते हुए विपक्ष यह फैसला ले सकता है. तिरुची शिवा भी तम‍िलनाडु से आते हैं, जहां से आने वाले सीपी राधाकृष्‍णन को एनडीए ने अपना कैंड‍िडेट बनाया है. अगर उनके नाम का ऐलान क‍िया जाता है तो इस बार उपराष्‍ट्रपत‍ि पद साउथ इंडिया के खाते में जाना तय हो जाएगा.

राज्‍यसभा सांसद तिरुची शिवा डीएमके के सीनियर लीडर हैं. उन्‍हें डीएमके का महत्‍वपूर्ण रणनीत‍िकार माना जाता है. संसद में पार्टी की रीत‍ि नीत‍ि वही तय करते हैं. वह लंबे समय से राज्य और केंद्र दोनों स्तर पर पार्टी के रणनीतिक चेहरा रहे हैं. केंद्र और राज्य स्तर पर कई महत्वपूर्ण समितियों और विषयों में भूमिका निभाई है. विशेष रूप से सोशल जस्‍ट‍िस, फेडरल स्‍ट्रक्‍चर और स्‍टेट राइट्स इश्यू पर उन्‍होंने बहुत काम क‍िया है. त‍िरुच‍ि शिवा का नाम अगर इंडिया अलायंस घोषित करता है तो साफ संदेश है क‍ि व‍िपक्ष त‍मिलनाडु की जमीन को फ्री नहीं छोड़ना चाहता.

मजबूत पकड़ वाले नेता के रूप में पहचान

साउथ इंडिया विशेषकर तमिलनाडु में डीएमके की मजबूत पकड़ वाले नेता के रूप में उनकी पहचान है. संसद में अपने भाषणों और बहसों के लिए जाने जाते हैं. केंद्र सरकार के खिलाफ प्रभावी विपक्षी रणनीति में DMK के प्रमुख चेहरा रहे हैं. DMK के लिए यह वोट बैंक को मजबूत करने का मौका है, क्योंकि राज्यीय पहचान का राजनीति में बड़ा असर होता है.

कांग्रेस क्‍या देगी मौका

राजनीत‍िक जानकारों के मुताबिक, अगर इंडिया अलायंस खासकर कांग्रेस उनके नाम पर मान जाती है तो ये भी तय हो जाएगा क‍ि कांग्रेस अपने सहयोग‍ियों को राष्‍ट्रीय स्‍तर पर ताकत दिखाने का मौका दे रही है.

अब तक ये माना जाता रहा है क‍ि कांग्रेस ही सभी फैसलों पर अंतिम मुहर लगाती है. लेकिन शिवा जैसे उम्मीदवार पर सहमति बनने से यह धारणा टूट सकती है और सहयोगियों का मनोबल भी बढ़ेगा. खासकर DMK जैसे दल को इससे राष्ट्रीय राजनीति में नई भूमिका मिलेगी.

यह इस बात का भी संकेत होगा कि विपक्ष सिर्फ पद की लड़ाई नहीं लड़ रहा, बल्कि केंद्र में एनडीए की ताकत को चुनौती देने की तैयारी में है. त‍िरुच‍ि शिवा के माध्यम से इंडिया अलायंस यह दिखा सकता है कि वे क्षेत्रीय दलों को एक साथ रखने में सक्षम है.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button