कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या, 20 वर्षीय लकी चौधरी अपने पीजी कमरे में पंखे से लटका मिला शव

राजस्थान के कोटा कोचिंग सिटी में फिर से एक दुखद आत्महत्या का मामला सामने आया है। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 20 वर्षीय छात्र लकी चौधरी ने अपने पीजी कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने मृतक के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लकी दिल्ली के रणजीत नगर इलाके का रहने वाला था और दो साल पहले नीट की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा आया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लकी चौधरी ने कमरे के अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। पड़ोसी जब दरवाजा नहीं खोलने पर लकड़ी और खिड़की से देखने की कोशिश करने लगे तो शव की सूचना लगी।
पुलिस अभी आत्महत्या के कारणों की छानबीन कर रही है फिलहाल किसी सुसाइड नोट का पता नहीं चला है। कोटा में 2025 में अब तक कई छात्रों की अनहोनी सामने आ चुकी है जिससे क्षेत्र में चिंता बनी हुई है।



